Meesho Se Paise Kaise Kamaye: डिजिटल इंडिया केवल एक कॉन्सेप्ट नहीं है बल्कि यह एक ऐसा सशक्तिकरण है जिसकी वजह से न जाने कितने ही काम अब आसान होने लगे हैं। इसी क्रम में पैसा कमाना भी अब काफी सरल और सहज हो गया है। जी हां, डिजिटल इंडिया के चलते अब घर बैठे कमाई के मौके आसानी से मिलने लगे हैं। इसी में एक और नाम जुड़ गया है वह नाम है Meesho app का, Meesho केवल एक शॉपिंग ऐप नहीं है।
बल्कि यह लाखों लोगों के लिए आज कमाई का रास्ता बन गया है। आप चाहें स्टूडेंट हो या हाउसवाइफ, नौकरी कर रहे हो या फ्रीलांसर हैं साइड इनकम से लेकर रेगुलर इनकम तक का रास्ता Meesho कई लोगों को दे रहा है। आइये जानते हैं Meesho App se Online Paisa Kamane Ke Tarike!

क्या है Meesho App और कैसे दे रहा है यह कमाई का मौका?
Meesho एक सोशल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। यह खरीदारों और रीसेलर्स को आपस में जोड़ता है। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की तरह यहां पर भी आप सामान खरीद सकते हैं। लेकिन सामान खरीदने के अलावा आप विक्रेताओं के प्रोडक्ट अपने नेटवर्क में बेच भी सकते हैं और हर बिक्री पर आप कमीशन भी कमा सकते हैं। जी हां Meesho आपको ही Reselling का मौका देता है। खासकर ऐसे शहर जहां ऑनलाइन शॉपिंग की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है, वहां आप Meesho Reselling और Affiliated Marketing दोनों तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।
Meesho App से पैसा कैसे कमायें?
Meesho Affiliated Marketing:एफिलिएटिड मार्केटिंग अर्थात किसी प्रोडक्ट्स की जानकारी शेयर करना और जब आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कोई व्यक्ति वह प्रोडक्ट खरीदे तो आपको कमीशन मिलना। यह तरीका उन लोगों के लिए काफी बेहतरीन विकल्प है जिनके सोशल कांटेक्ट बहुत ज्यादा हैं या जिनके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बहुत ज्यादा है।
Meesho एफिलिएटिड मार्केटिंग से कैसे पैसे कमाए?
- एफिलिएटिड मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको EarnKaro ऐप में साइन अप करना होगा।
- अब आपको Meesho के प्रोडक्ट्स के लिए Affiliated link for meesho products बनाने होंगे।
- इन एफिलिएटिड लिंक को आपको अपने दोस्तों, जानने वालों, व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शेयर करना होगा।
- जब कोई उस लिंक पर क्लिक कर खरीदारी करेगा तो इसका 15% तक का कमीशन आपके खाते में ट्रांसफर होगा।
Reselling: Meesho app से Reselling करना सबसे पॉपुलर और सरल तरीका है। आप मीशो एप से एक प्रोडक्ट चुन सकते हैं। इस प्रोडक्ट पर अपना मार्जिन जोड़कर आप ग्राहकों को बेच सकते हैं। इससे ग्राहकों को प्रोडक्ट भी मिल जाएंगे और आपको कमीशन भी मिलेगा। कई बार सेलर होलसेल प्राइस में आपको प्रोडक्ट देते हैं जिससे आपके पास बचत ज्यादा होती है। इस पूरे काम में Meesho Delivery और Payment हैंडल करता है। आपको सिर्फ ग्राहकों को प्रोडक्ट दिखाना पड़ता है। यदि आपके पास सही नेटवर्क है तो हर महीने आप 20 से ₹30000 इससे कम सकते हैं।
Own business mode : Meesho App पर आप अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। आप मीशो प्लेटफार्म पर अपने प्रोडक्ट्स लिस्ट कर सकते हैं और उन्हें बेच सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास खुद के प्रोडक्ट्स होने जरूरी है। इस पूरे क्रम में Meesho प पेमेंट्स और डिलीवरी संभालता है। क्या आपको दुगना फायदा मिलता है एक आपके प्रोडक्ट बेचने के लिए प्लेटफार्म मिलता है साथ ही प्रोडक्ट बिकने पर मुनाफा भी मिलता है। इसका डायरेक्ट मुनाफा meesho सीधा आपके खाते में डालता है।
Highest Paying Online Earning Websites: घर बैठे बनें डिजिटल अर्नर, रेगुलर इनकम के धांसू तरीके
Online Earning Apps: फर्जी नहीं, 100% भुगतान, बिना निवेश रोज़ाना कमाई
Meesho के साथ बिजनेस मोड शुरू करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले Meesho app इंस्टॉल करें।
- अकाउंट बनाएं अपनी बिजनेस डिटेल डालें।
- अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करें।
- प्रोडक्ट्स की सारी जानकारी और अच्छे फोटोस डालें।
- जब ऑर्डर मिलेंगे तो मीशो सारी लॉजिस्टिक संभालेगा।
Refer And Earn
Meesho में आप रेफर करो और कमाओ का लाभ भी उठा सकते हैं। जी हां आप मीशो एप को अपने दोस्तों को रेफर कर सकते हैं और आपके रेफरल कोड पर क्लिक करने के बाद यदि कोई व्यक्ति मीशो से पहले खरीदारी करता है तो आपको 25% तक कमीशन मिलता है। यहां आपको बोनस रिवॉर्ड भी मिलते हैं जिससे आपकी इनकम भी बढ़ जाती है। यह तरीका उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है जिनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स बहुत ज्यादा है।
Meesho से होने वाली कमाई बढ़ाने के स्मार्ट तरीके
- Meesho App से अपनी कमाई बढ़ाने के लिए आप ऐसे प्रोडक्ट चुन सकते हैं जो ट्रेडिंग में है जैसे की फैशन, किचन टूल्स इत्यादि।
- ज्यादा अच्छा रिस्पांस पाने के लिए अपने नेटवर्क को बेहतर बनाएं जैसे कि इंस्टाग्राम पेज, व्हाट्सएप ग्रुप ।
- प्रमोशन के लिए वीडियो कंटेंट बनाएं यह ज्यादा फायदा देता है।
- ध्यान रखें Meesho एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है इसलिए उसकी पेमेंट सिस्टम भी काफी भरोसेमंद है।
- Meesho हमेशा सीधा भुगतान आपके खाते में करता है।
- हालांकि यहां से होने वाली कमाई पूरी तरह से आपकी मेहनत, नेटवर्क और मार्केटिंग स्किल पर निर्भर करती है।
कुल मिलाकर डिजिटल युग में यदि आप थोड़ी सी स्मार्ट वर्क करते हैं तो आप Meesho App से रेसलिंग, एफिलिएट, रेफरल और बिजनेस मॉडल के जरिए लॉन्ग टर्म इनकम कमा सकते हैं। बस आपको मीशो एप इंस्टॉल करना होगा, अपने नेटवर्क में लोगों को जोड़ना होगा, सही प्रोडक्ट चुनना होगा और ट्रेंड को फॉलो करते हुए स्ट्रेटजी अपनानी होगी। ताकि आप हर महीने 30000 से 50000 तक की इनकम कमा सके।